लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन में ढील, बेंगलुरु में लगा जाम

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 जून कर्नाटक के बेंगलुरु में कोरोना वायरस के प्रसार को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में करीब महीने भर बाद सोमवार से दी गई ढील के बाद सड़कों पर यातायात जाम देखने को मिला।

तमिलनाडु के कृष्णगिरी जिले के होसुर से आ रही सैकड़ों गाड़ियों की बेंगलुरु के अत्तिबेले में लंबी कतार लग गई। इसी के साथ फ्रीडम पार्क, शेषाद्रिपुरम, मल्लेश्वरम, टॉउन हॉल, रिचमोंड रोड और केम्पे गौड़ा रोड पर जाम लग गया।

बनशंकरी और श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के पास के इलाकों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निमहंस) पर भी यातायात जाम रहा।

बनशंकरी पर जाम को देखने वाले आर वेंकटेश ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ सड़कों पर बहुत जाम था और ऐसा लगा कि हम कोविड-19 की एक और लहर को आमांत्रित कर रहे हैं।”

खबरों के अनुसार, कलबुर्गी, विजयपुरा और हुबली जैसे बड़े शहरों में भी भारी यातायात के आवागमन की खबर है।

कर्नाटक सरकार ने 10 मई से सख्त लॉकडाउन लागू किया था और सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक दैनिक छूट दी थी।

उन 19 जिलों में इस छूट को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बढ़ा दिया गया है जहां कोविड संक्रमण में काफी कमी आई है। हालांकि यह छूट सप्ताहांत पर लागू नहीं होगी। ऑटो रिक्शा और टैक्सियों को चलने की अनुमति दी गई है।

उन 11 जिलों में सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा जहां संक्रमण दर वांछित स्तर तक नहीं आई है और वहां पर सुबह छह बजे से सवेरे 10 बजे तक ही छूट मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?