लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गूगल ने स्थानीय मीडिया की मदद के लिये कोष का गठन किया, 29 अप्रैल तक मांगे आवेदन

By भाषा | Updated: April 16, 2020 06:22 IST

अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कामकाज जारी रखने को लेकर संघर्ष कर रहे स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों की मदद के लिये वह आपात कोष शुरू करेगी। गूगल ने कोष की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि वह छोटे मीडिया से लेकर बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों को वित्तीय मदद देगी।

दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कामकाज जारी रखने को लेकर संघर्ष कर रहे स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों की मदद के लिये वह आपात कोष शुरू करेगी।

गूगल ने कोष की राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि वह छोटे मीडिया से लेकर बड़े मीडिया प्रतिष्ठानों को वित्तीय मदद देगी।

अमेरिकी कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्थिक कामकाज ठप होने और विज्ञापनों में कटौती के कारण कई मीडिया प्रतिष्ठान मुश्किल में हैं।

गूगल न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड गिंगरास ने एक बयान में कहा कि स्थानीय खबर लोगों और समुदाय को आसपास की घटनाओं से जुड़े रहने को लेकर महत्वपूर्ण संसाधन है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज ये मीडिया प्रतिष्ठान और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये लोगों को स्थानीय ‘लॉकडाउन’ (बंद), रहने के स्थान आदि के बारे में अहम सूचना दे रहे हैं....।’

गिंगरास ने कहा कि इस कोष से मीडिया प्रतिष्ठान संकट के समय और बेहतर खबर लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिये मीडिया प्रतिष्ठानों से 29 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागूगललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं