लाइव न्यूज़ :

Lockdown: लॉकडाउन में ढील मिलते ही दिल्ली-नोएडा DND फ्लाईवे पर लग गया लंबा जाम

By अनुराग आनंद | Updated: May 6, 2020 19:17 IST

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिए जाने की वजह से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर लंबा जाम लग गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज लॉकडाउन के दौरान ढील दिए जाने के बाद सड़कों पर भारी संख्या में वाहन दिखे।देश में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से हो रहे वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की है। इसका सीधा असर दिल्ली के सड़कों पर दिखने लगा है। दिल्ली में कई दफ्तर खुलने के कारण सड़कों पर लंबे समय बाद आवाजाही बढ़ी। एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस ने बॉर्डर और प्रमुख मार्गों पर पर चेकपोस्ट लगाई हैं।

इस कारण दिल्ली व नोएडा डीएनडी पर कुछ मीटर लंबा जाम भी लगा। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई है। लेकिन, इसके बाद भी लोगों को घंटे-घंटे सड़कों पर गाड़ी की संख्या में वृद्धि की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49391 हो गई है, जिसमें से 14183 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 33514 है और अब तक देश में कोरोना से 1694 लोगों की जान जा चुकी है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बताया कि राज्य में आज कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 502 है, जिनमें से सिर्फ 30 सक्रिय मामले बचे हैं और बाकी सभी इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

वहीं, आज आगरा में 13 नए कोरोना वायरस (COVID-19) मामले सामने आए हैं। जिले में 653 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार 225 मरीज अभी तक ठीक हो गए हैं। आगरा के जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 126 लोगों की मौत हुई है और 2958 मामले सामने आए हैं। 28.71 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी