लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में राहतः दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी, पीएनजी कीमतों में सात प्रतिशत तक कटौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 17:08 IST

प्राकृतिक गैस के दाम घटने के बाद सीएनजी और पीएनजी कीमतों में यह कटौती की गई है। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि दिल्ली में सीएनजी का दाम 3.20 रुपये घटाकर 42 रुपये किलो कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली से लगते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसके दाम में 3.60 रुपये की कटौती की गई है।सीएनजी का दाम 47.75 रुपये किलो रह जायेगा। इससे पहले यह दाम 51.35 रुपये प्रति पर था।

नई दिल्लीःवाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और पाइप के जरिये घरों की रसोई तक पहुंचने वाली गैस (पीएनजी) के दाम में शुक्रवार को सात प्रतिशत तक की कटौती की गई।

प्राकृतिक गैस के दाम घटने के बाद सीएनजी और पीएनजी कीमतों में यह कटौती की गई है। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि दिल्ली में सीएनजी का दाम 3.20 रुपये घटाकर 42 रुपये किलो कर दिया गया है।

इसके साथ ही दिल्ली से लगते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसके दाम में 3.60 रुपये की कटौती की गई है। इन इलाकों में सीएनजी का दाम 47.75 रुपये किलो रह जायेगा। इससे पहले यह दाम 51.35 रुपये प्रति पर था। ताजा कटौती सात प्रतिशत की है।

इंद्रप्रस्थ गैस ने वक्तव्य में यह भी घोषणा की गई है कि दिल्ली में घरेलू पाइप गैस (पीएनजी) का दाम 1.55 रुपये घटकर 28.55 रुपये प्रति घनमीटर रह गया है। इसी प्रकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रसोई की पाइप वाली गैस का दाम 1.65 रुपये घटकर 28.45 रुपये प्रति घनमीटर रह गया है।

पिछले छह माह के दौरान सीएनजी के दाम में यह दूसरी कटौती की गई है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में सीएनजी के दाम में दिल्ली में 1.90 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 2.15 रुपये किलो की कटौती की गई थी। अक्टूबर, 2019 में ही दिल्ली में पीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति घनमीटर और उत्तर प्रदेश के साथ लगते शहरों में 40 पैसे प्रति घनमीटर तक की कटौती की गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया