लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन ने जीवन देखने का दृष्टिकोण बदलाः सोनू सूद

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:48 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, छह जनवरी अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण ही बदल दिया है। उन्हें इसी से " आई एम नो मसीहा" नाम से एक संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली है।

सूद ने पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की उनके घरों तक पहुंचने में सहायता की थी। साथ में प्रवासी रोजगार ऐप जारी किया ताकि नौकरी तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सके।

"दबंग" फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली। यह किताब उन्होंने मीना के अय्यर के साथ मिलकर लिखी है।

सूद ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, " लॉकडाउन ने जीवन को देखने के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। मैं हमेशा 2020 को एक ऐसे साल के तौर पर याद करूंगा जब हम सबसे ने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ रूप बनाने की कोशिश की। संस्मरण मेरे उन पलों को याद रखने का तरीका था। संस्मरण बेहद खास है। "

यह किताब पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है। " आई एम नो मसीहा " 47 वर्षीय अभिनेता की भावनात्मक और अक्सर चुनौतीपूर्ण यात्रा को बताती है जो उन्होंने उन लोगों के साथ की है जिनकी उन्होंने मदद की थी।

अभिनेता की टीम के मुताबिक, सूद ने मुंबई, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के करीब एक लाख लोगों की उनके घर पहुंचने में मदद की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा और रोजगार की सहायता उपलब्ध कराई।

अभिनेता "दबंग ", "सिम्मबा " "आर.. राजकुमार " और "अरुंधति " जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

सूद ने कहा, " मेरा मानना है कि मैं कोई मसीहा नहीं हूं। मेरे माता-पिता ने सदैव मुझे दूसरों की सहायता करने की अहमियत सिखाई है और मैं उनकी सलाह को मान रहा था। "

उन्होंने कहा कि गरीब मनुष्य सबसे ज्यादा सहन करता है।

अभिनेता ने कहा, " कई प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा क्योंकि उनके पास अपने घर जाने का कोई विकल्प नहीं था। ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों की फिलहाल शिक्षा तक पहुंच नहीं है, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। मेरा मानना है कि उन लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है। "

सूद 1990 के दशक के अंत में पंजाब के मोगा से पंजाब आए थे। उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सकेगा लोगों की उतनी मदद करेंगे।

साल 2021 में, अभिनेता "पृथ्वीराज " फिल्म में दिखेंगें जिसमें व अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ काम करेंगे।

दक्षिण में भी वह दो तेलुगु फिल्में करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos