लाइव न्यूज़ :

जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

येदियुरप्पा ने बीदर में संवाददाताओं से कहा, ''लोगों को सोचना होगा, खुद अपनी भलाई की खातिर। वे सावधानी नहीं बरतते हैं तो हमें कठोर उपाय करने होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन लागू करेंगे।''

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों को लेकर उनसे चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, '' मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि हमने ऐसे जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया है जहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।''

येदियुरप्पा ने जोर दिया कि लोगों को मास्क अवश्य पहनना चाहिए और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा, '' लोगों को स्वयं भी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर वे सहयोग नहीं करते हैं तो हम सख्त उपाय करेंगे। मैं चाहता हूं कि जनता हमारे साथ सहयोग करे।''

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने बेंगलुरु में कहा कि सरकार लॉकडाउन लागू करने की इच्छुक नहीं है और लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

उन्होंने कहा कि यदि लोग सहयोग करें तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर को हराया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि तकनीकी परामर्श समिति की ओर से लॉकडाउन की सिफारिश किए जाने की खबरों के बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो