लाइव न्यूज़ :

Lockdown: बिहार में लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी पुलिस एवं प्रशासन की टीमों पर हमला, 17 कर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 15, 2020 23:54 IST

बिहार के औरंगाबाद एवं पूर्वी चंपारण जिलों में स्वास्थ्य जांच करने एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को हमला कर दिया जिसमें 17 सरकारी कर्मी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद एवं पूर्वी चंपारण जिलों में स्वास्थ्य जांच करने एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को हमला कर दिया जिसमें 17 सरकारी कर्मी घायल हो गए।औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत एकौनी गांव में स्क्रीनिंग करने गयी स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों द्बारा किये गये हमले और पथराव में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दो थानाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गये।

बिहार के औरंगाबाद एवं पूर्वी चंपारण जिलों में स्वास्थ्य जांच करने एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को हमला कर दिया जिसमें 17 सरकारी कर्मी घायल हो गए। औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत एकौनी गांव में स्क्रीनिंग करने गयी स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों द्बारा किये गये हमले और पथराव में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दो थानाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गये।

औरंगाबाद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक 44 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले में आयुष चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार, एएनएम नीलू कुमारी, केयर मैनेजर अनूप कुमार मिश्रा एवं वाहन चालक सूरज कुमार घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही गोह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक और गोह थानाध्यक्ष दल-बल के साथ एकौनी गांव पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को घायल अवस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह लाया गया जहां पर चारों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मेडिकल टीम पर हमले की सूचना मिलने पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी के एकौनी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया जिसमें राजकुमार और उनके अंगरक्षक पिंटू कुमार, अनुमंडल अधिकारी के अंगरक्षक रविरंजन कुमार, राजेश कुमार (सिपाही दाउदनगर), हसपुरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह और हसपुरा थाना के सिपाही संतोष कुमार घायल हो गये।

घायलों को गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने राजकुमार तिवारी व उनके अंगरक्षक पिन्टू कुमार को जमुहार रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। घटना के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति बाहर से आया हुआ था।

सूचना मिलने पर मेडिकल टीम जब कोरोना वायरस से संबंधित स्क्रीनिग के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में मेडिकल टीम का वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अनुमंडल के हरसिद्धि थाना अंतर्गत जागापाकड गांव में लॉकडाउन का अनुपालन कराने गयी प्रशासन एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने बुधवार को हमला बोल दिया जिसमें हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अनुमंडल अधिकारी के अंगरक्षक, तीन अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य मैनेजर घायल हो गए जबकि ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में प्रशासन की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं।

अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि जागापाकड गांव में लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियम का पालन नहीं किए जाने की शिकायत पर ग्रामीणों को जागरुक करने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को लेकर उक्त गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

इस हमले की सूचना मिलने पर अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी के पुलिस बल के साथ उक्त गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें भी निशाना बनाया जिन्हें बचाने के क्रम में उनके अंगरक्षक घायल हो गए । अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हमले में उनके वाहन सहित कुल तीन सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । उन्होंने बताया कि इस मामले हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया