लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लॉकडाउन

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:48 IST

Open in App

नागपुर, 11 मार्च नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच ''सख्त लॉकडाउन'' लागू रहेगा। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

राउत ने जिले के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां एक बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद पत्रकारों से कहा कि नागपुर थाना आयुक्तालय में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले साल जनवरी में राज्य के सभी 36 जिलों के लिये प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की थी।

राउत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नागपुर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,710 नए मामले सामने आए , जिसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,62,053 हो गई। उपराचाधीन रोगियों की संख्या 12,166 है। संक्रमण के चलते 4,414 रोगियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू