लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गुजरात सीमा पर बस रोकने से नाराज उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:56 IST

वाघोडिया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “उत्तर प्रदेश जाने के लिए वैध पास ना होने के कारण बसों को रोक दिया गया था। कुछ मजदूरों ने इसका विरोध करते हुए पत्थर फेंके और हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्की लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।”

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश जा रही प्रवासी मजदूरों की बसों को प्रशासनिक कारणों से शनिवार को गुजरात सीमा पर आगे जाने से रोक दिया गया जिससे भड़के प्रवासी मजदूरों ने गुजरात पुलिस पर पथराव किया।एक अधिकारी ने कहा कि बसों को वड़ोदरा में वाघोडिया के पास हलोल चेक पोस्ट पर रोका गया क्योंकि उनके पास आगे जाने की अनुमति नहीं थी। इससे उत्तेजित मजदूर पुलिस से भिड़ गए और पथराव करने लगे।

गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश जा रही प्रवासी मजदूरों की बसों को प्रशासनिक कारणों से शनिवार को गुजरात सीमा पर आगे जाने से रोक दिया गया जिससे भड़के प्रवासी मजदूरों ने गुजरात पुलिस पर पथराव किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि बसों को वड़ोदरा में वाघोडिया के पास हलोल चेक पोस्ट पर रोका गया क्योंकि उनके पास आगे जाने की अनुमति नहीं थी। इससे उत्तेजित मजदूर पुलिस से भिड़ गए और पथराव करने लगे।

वाघोडिया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “उत्तर प्रदेश जाने के लिए वैध पास ना होने के कारण बसों को रोक दिया गया था। कुछ मजदूरों ने इसका विरोध करते हुए पत्थर फेंके और हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्की लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।”

उन्होंने कहा कि भादसं की धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्तियों पर दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और हमला करने के आरोप लगाए गए हैं लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि सूरत से उत्तर प्रदेश के रास्ते में आने वाले कई प्रवासी मजदूरों को गुजरात और मध्य प्रदेश में रास्ते में ही रोक दिया गया है क्योंकि अभी तक उन्हें उनके राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरातउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया