कोरोना, लॉकडाउन और मौसम की मार से किसान परेशान, बारिश के कारण लाखों का नुकसान

By प्रिया कुमारी | Updated: April 27, 2020 17:21 IST2020-04-27T17:21:30+5:302020-04-27T17:21:30+5:30

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के साथ-साथ मौसम की मार से किसान काफी परेशान हैं। बदलते मौसम और बारिस के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

lockdown and weather hit farmers upset, heavy loss of due to rain | कोरोना, लॉकडाउन और मौसम की मार से किसान परेशान, बारिश के कारण लाखों का नुकसान

लखनऊ के किसान बताते हैं कि आंधी से भारी नुकसान हुआ है। (Photo-twitter ani)

Highlightsकोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के साथ-साथ मौसम की मार से किसान काफी परेशान हैं। लेकिन आम के सीजन में किसानों को शुरुआत में ही भारी नुकसान झेलना पड़ा।

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के साथ-साथ मौसम की मार से किसान काफी परेशान हैं। बदलते मौसम और बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गर्मियों के साथ-साथ आम का भी सीजन शरू हो चुका है। लेकिन आम के सीजन में किसानों को शुरुआत में ही भारी नुकसान झेलना पड़ा। लखनऊ के किसान बताते हैं कि आंधी से भारी नुकसान हुआ है।

किसान कहते हैं कि हमारा बहुत सा आम गिर गया। कम से कम 50,000 का नुकसान हुआ। हर साल अमूमन आम की डेढ़ लाख रु. तक बिक्री हो जाती थी। इस बार लॉकडाउन और आंधी की दोहरी मार पड़ेगी। बाहर आम नहीं जाएगा तो लोकल में बिकेगा और दाम सही नहीं मिलेगा। ऐसे कई किसाना हैं जिन्होंने मौसम की मार को झेलते हुए नुकसान का सामना करना पड़ा है।

मालूम हो देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में केवल जरुरी सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बंद है। कोरोना का कहर से आम लोगों को काफी दिक्कते आ रही हैं। हालांकि सरकार लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास में लगी है। 

Web Title: lockdown and weather hit farmers upset, heavy loss of due to rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे