लाइव न्यूज़ :

Lockdown: एयर इंडिया ने विमानन मंत्री की सलाह के बाद बंद की उड़ानों की टिकट बुकिंग

By भाषा | Updated: April 19, 2020 19:56 IST

एयर इंडिया कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हमने सभी अग्रिम बुकिंग बंद कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी क्षेत्र की कुछ कंपनियों ने चार मई के बाद की उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग बंद नहीं की है।  केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कंपनियों को सरकारी आदेश मिलने के बाद ही बुकिंग शुरू करने का आदेश दिया है।

नयी दिल्ली:  सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने विमानन मंत्री की सलाह के बाद सभी उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को विमानन कंपनियों को सलाह दी थी कि यात्री उड़ानें शुरू करने के बारे में सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही वे टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

पुरी की सलाह से कुछ घंटे पहले एयर इंडिया ने कहा था कि उसने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों तथा एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारियों ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सभी अग्रिम बुकिंग बंद कर दी है।

कोई भी यात्री जिन्होंने टिकट बुक किया हो और संबंधित उड़ान रद्द हो जाये तो ऐसे में उक्त यात्री को बाद में टिकट बुक करने के लिये क्रेडिट वाउचर दिया जायेगा।’’ हालांकि, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने चार मई के बाद की उड़ानों के लिये टिकटों की बुकिंग बंद नहीं की है।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित