लाइव न्यूज़ :

Lockdown 4.0: देश में 2 सप्ताह के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन!, 31 मई तक रह सकता है लागू, कुछ देर में ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 17:35 IST

पंजाब, महाराष्ट्र व तमिलनाडू सरकार पहले ही अपने राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देआज महाराष्ट्र ने 31 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले चुकी है।देश में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगले 2 सप्ताह (14 दिनों ) के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकती है। इस तरह अब 31 मई तक देश भर में लॉकडाउन जारी रह सकता है। हालांकि, इस दौरान केंद्र सरकार कई सुविधाओं में पहले से अधिक छूट दे सकती है। केंद्र सरकार कई सेक्टर में छूट देने को लेकर जल्द दिशा-निर्देश जारी करने वाली है। 

बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 17 मई सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले 90927 हो चुके हैं। अब तक 2872 लोगों की मौत हुई है, एक्टिव केस 53946 हैं, जबकि 34109 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें चीन में फिलहाल कोरोना पॉजिटिव की आधिकारिक संख्या 82,941 है। कोरोना के मामलों में कमी और अंकुश को न देखते हुए पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड19 के 4,987 मामले सामने आए, ये मामलों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। सरकार आज लॉकडाउन 4 (lockdown 4.0) का नियम जारी कर सकती है।

COVID-19: दुनिया में 47 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. यह महामारी 200 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। दुनियाभर में कोविड19 पॉजिटिव मामले 4,721,851 हो गए हैं। अब तक 313,260 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 1,812,164 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में 1,507,773 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 90,113 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं