लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 4: खट्टर सरकार का ऐलान, हरियाणा में राज्य के भीतर और अंतरराज्यीय बस सेवाएं 19 मई से शुरू होगी

By भाषा | Updated: May 19, 2020 05:13 IST

इस बीच, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को चौथे चरण के दौरान सार्वजनिक परिवहन शुरू किए जाने के साथ ही सेक्टर-17 समेत अधिक दुकानें खोले जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआवश्यक गतिविधियों को छोड़ कर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लोगों की आवाजही पर सख्त पाबंदी रहेगी। गैर-निषिद्ध क्षेत्र ऑरेंज जोन में आएंगे और ऐसे क्षेत्रों में सभी गैर-प्रतिबंधित गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 19 मई से राज्य के भीतर और अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। खट्टर ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हुआ है और गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक पिछले चरण में दी गई ढील की तुलना में इस बार छूट के दायरे को और अधिक विस्तार दिया गया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, '' 19 मई से राज्य के भीतर और अंतरराज्यीय बस सेवाओं की अनुमति रहेगी।'' एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद खट्टर ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गैर-निषिद्ध क्षेत्र ऑरेंज जोन में आएंगे और ऐसे क्षेत्रों में सभी गैर-प्रतिबंधित गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

इस बीच, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को चौथे चरण के दौरान सार्वजनिक परिवहन शुरू किए जाने के साथ ही सेक्टर-17 समेत अधिक दुकानें खोले जाने की घोषणा की। हालांकि, आवश्यक गतिविधियों को छोड़ कर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लोगों की आवाजही पर सख्त पाबंदी रहेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया