लाइव न्यूज़ :

Lockdown 3.0: योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें क्या बंद रहेगा और क्या चालू

By धीरज पाल | Updated: May 3, 2020 18:27 IST

कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद आशुतोष शर्मा जो बुलंदशहर के रहने वाले थे, उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और एक नौकरी देने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की है।

Open in App
ठळक मुद्दे मेट्रो बन्द रहेगी। इतना ही नहीं सभी स्कूल, कॉलेज बंद भी रहेंगे। हंदवाड़ा में शहीदों को मुख्यमंत्री जी ने नमन किया है और श्रद्धांजलि दी है।

लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन जारी है। कोरोना के संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 3.0 को लेकर नई गाइडलाइन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन 3 के संबंध में और उद्योगों के संचालन के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत भारत सरकार की गाइड लाइन को लगभग पूरी तरह से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विमान सेवा बन्द रहेगी, केवल आपातकाल में एयर एम्बुलेंस की सेवा जारी रहेगी। यात्री रेल सेवा बंद रहेगा, सिर्फ विशेष रेल जो केंद्र द्वारा प्रवासी श्रमिकों और दूसरे लोगों के लिए चलाई गई हैं सिर्फ वही चालू रहेंगी। इसके अलावा मेट्रो बन्द रहेगी। इतना ही नहीं सभी स्कूल, कॉलेज बंद भी रहेंगे। 

अवस्थी ने कहा कि हंदवाड़ा में शहीदों को मुख्यमंत्री जी ने नमन किया है और श्रद्धांजलि दी है। शहीद आशुतोष शर्मा जो बुलंदशहर के रहने वाले थे, उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और एक नौकरी देने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की है।

नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही अनुमति होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति या किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया