लाइव न्यूज़ :

Lockdown: पटना में 22 गिरफ्तार, 475 वाहन जब्त, दिल्ली में 3,400 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:41 IST

बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 475 वाहन जब्त किए गए। कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को 60 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 475 वाहन जब्त किए गए। कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को 60 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया।

बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 475 वाहन जब्त किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में सरकारी आदेश (लॉकडाउन के मद्देनजर) का उल्लंघन करने वाले 22 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया तथा 27 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 475 वाहन जब्त किए गए और आठ लाख 19 हजार रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए।

बिहार सरकार ने गत 22 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च तक के लिये सभी जिला मुख्यालयों, सभी अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी नगर निकायों में लॉकडाउन का निर्णय लिया था।

इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 मार्च से लेकर अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 244 मामले दर्ज किए गए और 475 वाहन जब्त किए गए।

दिल्ली में लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने पर 3,400 से अधिक लोग हिरासत में लिये गये

कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को 60 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक 65 मामले दर्ज किये गये।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के तार्किक निर्देशों का पालन करने के लिये बाध्य होने) के तहत 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, धारा 263 के तहत 263 वाहन जब्त किये गये। पुलिस ने बताया कि करीब 4,445 आवाजाही पास शुक्रवार को जारी किये गये। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारपटनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित