लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: सड़क दुर्घटनाओं में घर जा रहे 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत, करीब 60 घायल

By भाषा | Updated: May 14, 2020 17:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमुज़फ़्फरनगर में रोडवेज की एक बस ने पंजाब से बिहार अपने घर पैदल लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को रौंद दिया। इबस चालक की लापरवाही सामने आई है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने घरों को लौटने के दौरान रास्ते में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये। मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में हुआ जहां पंजाब से बिहार अपने घरों को पैदल लौट रहे श्रमिक दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रोडवेज की एक बस की चपेट में आ गये। इस हादसे में बिहार के छह प्रवासी श्रमिक मारे गये और चार घायल हो गये। गुना के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि महाराष्ट्र से लगभग 65 मजदूर एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश के लिए निकले थे। रात करीब 3 बजे गुना बाइपास पर गलत दिशा से आ रही एक खाली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों का गुना के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति गंभीर रुप से घायल नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आई है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बायपास पर बस चालक खाली बस चलाते हुए रांग साइड से आ रहा था जबकि मजदूर ट्रक में सवार थे। पुलिस के अनुसार गुना में मारे गये श्रमिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव और रायबरेली जिले के निवासी थे और ट्रक प्रवासी मजदूरों को उन्नाव लेकर जा रहा था। जिलाधिकारी एस विश्वनाथन ने बताया कि घायलों को शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्रशासन द्वारा इन सभी को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। 

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

इसबीच, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-सहारानपुर रोड पर उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फरनगर में रोडवेज की एक बस ने पंजाब से बिहार अपने घर पैदल लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को रौंद दिया। इस हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो गयी और छह गंभीर रुप से घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसा मुज़फ़्फरनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर घलौली चेक पोस्ट और रोहाना टोल प्लाज के बीच में बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को हुआ। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि बस चालक राजबीर शराब की नशे में था।

प्रवासी श्रमिकों को उनके घर छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सहारनपुर से आगरा वापस जा रही थी। लखनऊ में सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहारनपुर आयुक्त से घटना की जांच करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों की समुचित उपचार और मृतकों के शवों को बिहार में उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरबिहार में कोरोनाबिहारउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया