लाइव न्यूज़ :

कोविड के ज्यादा मामलों वाले स्थानों की पहचान की जाएगी, ओमीक्रोन की जांच होगी : विजयन

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:53 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर केरल में ओमीक्रोन का पहला मामला आने के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के ज्यादा मामले वाले स्थानों की पहचान की जाएगी और वहां जीनोम अनुक्रमण जांच बढ़ाई जाएगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविड-19 के संबंध में ​​समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एर्नाकुलम में ओमीक्रोन के मरीज के निकट संपर्क में आने वाले सभी 36 व्यक्ति पृथक-वास में हैं। व्यक्ति छह दिसंबर को उड़ान से अबू धाबी होते हुए अपनी पत्नी के साथ कोच्चि पहुंचा था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में विजयन ने जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को कम टीकाकरण दर वाले जिलों पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पालक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में टीकाकरण दर बढ़ाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केरल में 97 फीसदी योग्य लोगों को टीके की पहली खुराक और 70 फीसदी को दूसरी खुराक मिल चुकी है और करीब 70 लाख लोगों को अभी दूसरी खुराक मिलनी बाकी है।

त्योहारों और कार्यक्रमों में उपस्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतम 300 लोगों को खुले स्थानों में और अधिकतम 150 लोगों को कमरे और हॉल जैसे बंद स्थानों में अनुमति दी जाएगी। शादियों और अंत्येष्टि के लिए खुले स्थानों में 200 और बंद स्थानों के लिए 100 लोगों को अनुमति का आदेश जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू