लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- परियोजनाएं शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से ली जाएगी राय

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:27 IST

ख्यमंत्री ने कोई भी विकास कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय स्तर पर बातचीत पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विकास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की जरूरत को रेखांकित किया। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 का काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।पारेख और केलकर समेत जिन प्रबुद्ध लोगों से ठाकरे बात की वे पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सदस्य हैं। 

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राज्य की अर्थव्यवस्था और वृद्धि दर को गति देने के उपायों पर जाने-माने बैंक अधिकारी दीपक पारेख और पूर्व नौकरशाह विजय केलकर समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों से चर्चा की। राज्य की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 का काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पारेख और केलकर समेत जिन प्रबुद्ध लोगों से ठाकरे बात की वे पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सदस्य हैं। 

मुख्यमंत्री ने केंद्र अध्यक्ष रघुनाथ माशेलकर, उपाध्यक्ष केलकर, पारेख, शामी मेहता और अन्य सदस्यों से वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये चर्चा की। वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे उप-मुख्यमंत्री अजित पवार भी बातचीत में शामिल हुए। 

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कोई भी विकास कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय स्तर पर बातचीत पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विकास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की जरूरत को रेखांकित किया। 

किसी का नाम लिये बिना ठाकरे ने कहा कि पूर्व में ये चीजें नहीं हुई लेकिन अब परियोजनाओं को लेकर लोगों को भरोसे में लिया जाएगा और उनके साथ बातचीत बढ़ायी जाएगी। मुख्यमंत्री के हवाले से बयान में कहा गया है कि हमारी सरकार किसी परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर जो विचार है, उसके विपरीत नहीं जाएगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे विकास का कोई मतलब नहीं है जिसको लेकर विरोध हो और लाठी चार्ज करना पड़े।’’ उन्होंने कहा कि हिंदु हृदयसम्राट बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग राज्य के विकास को गति देगा। यह मुंबई को विदर्भ में नागपुर से जोड़ेगा। ठाकरे ने 700 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के साथ 24 टाउनशिप विकसित किये जाने की बात दोहरायी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक केंद्र का नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां