लाइव न्यूज़ :

वैश्वीकरण से स्थानीय विकास को बढ़ावा मिले: मिश्र

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:07 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सतत विकास की ऐसी सोच पर काम करने पर जोर दिया है जिसमें वैश्वीकरण से स्थानीय विकास को बढ़ावा मिले।

मिश्र ने कहा कि वैश्वीकरण का लाभ तभी मिल सकता है जब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के समुचित प्रबंधन के साथ उससे जुड़़े जोखिमों के उचित प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाए।

मिश्र शुक्रवार को यहां मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा वैश्वीकरण से स्थानीय विकास विषयक ‘इंडिया इंटरनेशनल वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ की सोच के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्वीकरण के अंतर्गत केवल भौतिक प्रगति और विकास ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि मानव कल्याण सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही विकास टिकाऊ और कारगर होता है, जिसमें मनुष्य का जीवन सुखी और मनुष्य मन से समृद्ध हो।

उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास के बहाने पृथ्वी की पारिस्थतिकी न बिगड़े, कोई राष्ट्र व्यक्ति की अस्मिता, मानव सम्पदा का नुकसान न करे। इस पर सभी स्तरों पर विचार करते हुए विश्व स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने वैश्वीकरण से स्थानीय सतत विकास में सामाजिक, आर्थिक के साथ पर्यावरणीय पहलुओं का मानव हित में समन्वय करते हुए कार्य करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने सतत विकास के लिए आर्थिक विकास वृद्धि पर ही नहीं बल्कि समानता के साथ ऐसे कार्यों पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सभी की बेहतरी के लिए पहल हो सके।

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि यह ऐसा समय है जब विश्व स्तर पर एकमत होकर धरती और उस पर रहने वालों के संरक्षण को ध्यान में रखते अधिक से अधिक कार्य होने चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्मारिका का लोकार्पण भी किया। उन्होंने आरम्भ में संविधान उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का सभी को वाचन करवाया।

इण्डिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और केप टाउन, साउथ अफ्रीका यूनिवर्सिटी के प्रो. माइकल मीडोज ने वैश्वीकरण के खतरों का उल्लेख करते हुए सन्तुलित विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन