लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में स्थानीय लोग राजमार्ग से हटे

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:58 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान हरियाणा सीमा पर शाहजंहापुर के पास किसान आंदोलन का विरोध कर रहे स्थानीय लोग हरियाणा पुलिस द्वारा 'स्लिप लेन' खोले जाने के बाद सोमवार को राजमार्ग से हट गए।

राजस्थान के अलवर में शाहजंहापुर सीमा पर आंदोलन के कारण परेशानियों का सामना कर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ टैंट लगा लिये थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसानों के आंदोलन के कारण बेरोजगारी पैदा हो रही है और लोग खेतों में गंदगी कर रहे हैं।

एक स्थानीय ग्रामीण सुमेर सिंह ने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा राजमार्ग को बंद किये जाने से उनके रोटी रोजी और काम पर विपरीत प्रभाव पड़ा है उन्हें तत्काल यहां से हटाना चाहिए।

वहीं किसान नेता रामपाल जाट ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग को किसानों ने नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस ने बंद किया है। किसान तो दिल्ली जाना चाहता है लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिये अवरोधक लगा दिये हैं। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को अवरोधक हटाने के लिये हरियाणा पुलिस पर दबाव बनाना चाहिए।’’

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि रविवार देर शाम राजस्थान और हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में किसानों और ग्रामीणों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी उसके बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को शाहजंहापुर पर राजमार्ग की 'स्लिप लेन' को खोल दिया। यह 31 दिसम्बर को उस समय बंद कर दी गई थी जब किसानों ने जबर्दस्ती हरियाणा सीमा में घुसने का प्रयास किया था।

उन्होंने बताया कि 'स्लिप लेन' खुलने के बाद तनाव खत्म हो गया है और अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय ग्रामीण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण