लाइव न्यूज़ :

रेलगाड़ी से कटकर चार युवकों की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:35 IST

Open in App

हरिद्वार, आठ जनवरी उत्तराखंड के जमालपुर क्षेत्र में नवनिर्मित रेलवे मार्ग पर परीक्षण के दौरान तेज गति की एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से हुई चार युवकों की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को रेलवे फाटक पर प्रदर्शन किया ।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमालपुर फाटक पर एकत्र होकर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए।

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक यतीश्वरानंद तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर रेलवे के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

हालात बिगड़ते देख हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदयी कृष्णराज एस सहित पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों का शांत कराने का प्रयास किया।

हरिद्वार और लक्सर के बीच बृहस्पतिवार देर शाम 100—120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से प्रवीण चौहान, मयूर चौहान, गोलू उर्फ हैप्पी और विशाल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मौके पर पहुंचे विधायकों ने मृतकों के परिवारों को रेलवे की ओर से मुआवजा दिए जाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल