लाइव न्यूज़ :

मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:24 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में मस्जिद और मंदिर के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि भोपा पुलिस थाना क्षेत्र में बिहारीगढ़ गांव में वन क्षेत्र में बने परिसर को वन विभाग ने अवैध घोषित कर दिया था।

दिवंगत सूफी पीर खुशाल मियां को समर्पित मस्जिद और एक मंदिर के अलावा परिसर में चिल्लाहगाह और पीर के परिवार के भी घर थे।

यहां बुधवार को अवैध निर्माण तोड़ा गया, जिसके बाद से ही इलाके में तनाव कायम है।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सूरज सिंह के अनुसार भूमि 2016 तक के लिए पट्टे पर दी गई थी। विभाग ने वहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप जिला अधिकारियों को अवैध निर्माण तोड़ना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों