लाइव न्यूज़ :

अपने ही राज्य में बैन हुए गोवा निवासी, एक फरवरी से कैसिनो में नहीं कर पाएंगे प्रवेश, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: January 30, 2020 17:22 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि माल एवं सेवा कर आयुक्त इस प्रतिबंध को लागू करेंगे जो कि गेमिंग कमिश्नर भी हैं। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और गोवा के स्थानीय लोग राज्य में कैसिनो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये प्रतिष्ठान स्थानीय संस्कृति को विकृत कर रहे हैं और साथ ही परिवारों के लिए आर्थिक तबाही साबित हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस तटीय राज्य में अपतटीय क्षेत्रों में छह और तटवर्ती क्षेत्रों में दर्जन भर कैसिनो चलते हैं।प्रतिबंध के सख्त कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नियमों को बाद में तैयार किया जाएगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि एक फरवरी से राज्य में संचालित कैसिनो में राज्य के लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि माल एवं सेवा कर आयुक्त इस प्रतिबंध को लागू करेंगे जो कि गेमिंग कमिश्नर भी हैं। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और गोवा के स्थानीय लोग राज्य में कैसिनो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये प्रतिष्ठान स्थानीय संस्कृति को विकृत कर रहे हैं और साथ ही परिवारों के लिए आर्थिक तबाही साबित हो रहे हैं।

इस तटीय राज्य में अपतटीय क्षेत्रों में छह और तटवर्ती क्षेत्रों में दर्जन भर कैसिनो चलते हैं जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पिछले विधानसभा सत्र (अगस्त 2019) के दौरान सदन के पटल पर आश्वासन दिया था कि गोवा में कैसिनो में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

हम एक फरवरी से इसे लागू करने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के सख्त कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नियमों को बाद में तैयार किया जाएगा। सावंत ने कहा, ‘‘हम बारी-बारी से कदम उठा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह