लाइव न्यूज़ :

स्थानीय लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:21 IST

Open in App

जाजपुर/पुरी (ओडिशा), 26 दिसंबर ओडिशा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिराज मंदिर 29 दिसंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा वहीं आज शनिवार से पुरी के स्थानीय लोगों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की अनुमति मिली।

जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि जाजपुर जिले में कोविड-19 के ताजा मामलों में कमी आने के बाद बिराज मंदिर को खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को रोज सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘जल्दी ही श्रद्धालुओं और मंदिर के सेवादारों के लिए कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि नए साल पर भीड़ से बचने के लिए 13वीं सदी का यह मंदिर 1-2 जनवरी को बंद रहेगा।

इसबीच, पुरी में अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार से भगवान जगन्नाथ मंदिर में स्थानीय लोगों को दर्शन की अनुमति देने के दूसरे चरण की योजना लागू की। इस दौरान कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया गया।

मंदिर में प्रवेश के पहले चरण में 23 दिसंबर से सिर्फ सेवादारों और उनके परिवार को प्रवेश की अनुमति दी गई।

भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी एक-दो जनवरी को बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो