लाइव न्यूज़ :

स्थानीय संगठन ने एनसीबी अधिकारी वानखेड़े का समर्थन किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर एक स्थानीय संगठन बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के समर्थन में आगे आया जो महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के लगातार हमलों का सामना कर रहे हैं।

मादक पदार्थों के खिलाफ वानखेड़े की लड़ाई की प्रशंसा करते हुए श्री शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्तान के सदस्य सुबह एनसीबी कार्यालय के बाहर उनके समर्थन में एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिन पर बानखेड़े के समर्थन में नारे लिखे थे। संगठन के सदस्यों ने आईआरएस अधिकारी पर पुष्पवर्षा की जब वह दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे।

संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा, "नवाब मलिक ने अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाए हैं। इससे उनके मनोबल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए हमारा संगठन मजबूती से अधिकारी के समर्थन में खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो