लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में स्कूल खोलने के बारे में स्थानीय अधिकारी निर्णय करेंगे : मंत्री

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:01 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में स्कूल खोले जाने के बारे में स्थानीय ​अधिकारी अपने अपने इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय करेंगे ।

मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले नौवीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को 23 नवंबर से दोबारा खोले जाने की घोषणा की थी ।

गायकवाड़ ने कहा, ''हालांकि, स्थानीय अधिकारी — जैसे निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं शिक्षा अधि​कारी को अपने अपने इलाके में स्थिति पर चर्चा करनी होगी और उसके बाद तदनुसार स्कूल खुलेंगे ।''

मंत्री ने बताया कि उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह मौजूदा कोरोना वायरस ​स्थिति एवं छात्रों तथा शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी विचार करेंगे ।

उन्होंने कहा कि अगर स्कूल नहीं भी खुलते हैं तो छात्र आनलाइन कक्षा में शामिल होंगे और पढेंगे । मंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये हैं ।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नये मामले सामने आये थे। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 17,63,055 हो गयी थी जबकि 154 और मौत के साथ प्रदेश में इस संक्रमण से अब तक 46,356 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू