लाइव न्यूज़ :

अन्य सीटों पर किसे समर्थन देना है, इस पर स्थानीय नेता फैसला लेंगे : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:45 IST

Open in App

बेंगलूरू, सात दिसंबर आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ संभावित गठबंधन की चर्चा के बीच जनता दल (सेक्यूलर) नेता कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय नेताओं को यह फैसला लेने का अधिकार दिया गया है कि वे 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन सीटों पर किसे समर्थन दें, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है।

किसी भी गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जद(एस) विधान परिषद की उन सभी छह सीटों पर चुनाव जीतेगी, जिन पर वह लड़ रही है।

25 सीटों के लिए 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से कर्नाटक विधान परिषद का यह द्विवार्षिक चुनाव मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के कारण हो रहा है। चुनाव 10 दिसंबर को होगा।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने अपने स्थानीय नेताओं के साथ दो-तीन चरणों में चर्चा की है और उन सीटों के संबंध में उनकी राय ली है जहां हमने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं...मैंने हमारे सभी स्थानीय जिला नेताओं को 2023 विधानसभा चुनावों में पार्टी के आयामों को ध्यान में रखते हुए इन सीटों पर अन्य पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने के संबंध में निर्णय लेने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह स्पष्ट किया कि अभी या भविष्य में किसी भी गठबंधन का सवाल नहीं है और जद(एस) 123 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ 2023 विधानसभा चुनावों के दौरान सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी गठबंधन या किसी भी आंतरिक या बाहरी समझ का कोई सवाल या गुंजाइश नहीं है...हमारा लक्ष्य 2023 चुनाव है। परिषद चुनावों के दौरान जो भी फैसले लिए जाने हैं, वे विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने की मंशा से लिए जाने हैं, हमने अपने स्थानीय नेताओं पर फैसला छोड़ दिया है और वे निर्णय लेंगे।’’

जद(एस) ने विधान परिषद चुनावों के लिए केवल छह उम्मीदवारों को उतारा है जबकि भाजपा और कांग्रेस 20-20 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

कुमारस्वामी ने कहा कि न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने जद(एस) से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी से कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं है। केवल उसके नेता येदियुरप्पा ने कई बार सार्वजनिक रूप से और एक बार निजी रूप से फोन पर समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने भी यह स्पष्ट किया है कि कोई गठबंधन नहीं है और उन्होंने उन सीटों पर जद(एस) का समर्थन मांगा है जिन पर वह नहीं लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनकी राजनीति और भाजपा उम्मीदवारों के लिए हमारा समर्थन पाने की ईमानदार कोशिशों को दिखाता है। लेकिन एक राजनीतिक दल के तौर पर हमें भी अपने भविष्य के लिए कुछ फैसले लेने होंगे। इसलिए स्थानीय नेताओं से चर्चा करने के बाद हमने यह फैसला लिया है।’’

जद(एस) नेता ने कहा कि वित्तीय दिक्कतों के कारण पार्टी केवल छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसके पास कई जिलों में चुनाव जीतने के लिए निर्णायक मत और संख्याबल है। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ रही है वहां कांग्रेस, भाजपा और जद(एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

यह पूछने पर कि क्या स्थानीय नेताओं ने कुछ स्थानों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है जबकि उसने जद(एस) का समर्थन मांगा भी नहीं है, इस पर कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘राज्य और स्थानीय स्तर की राजनीति अलग है...विधानसभा चुनावों के दौरान स्थानीय स्तर पर हमारी पार्टी के लिए एक अनुकूल स्थिति बनाने के मकसद से हमारे नेता स्थानीय रूप से फैसला लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos