लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में स्थानीय बसपा नेता की हत्या

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:35 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र) 16 फरवरी आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

बसपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि बसपा नेता की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुनंदनपुर गांव निवासी कलामुद्दीन खान (60) बसपा के नेता थे। वह आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे। वह सोमवार देर शाम अपने घर के सामने बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिजन घायल कलामुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गये, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी भेज दिया। वाराणसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बसपा नेता के खिलाफ भी पूर्व में कई मामले दर्ज हुए थे। उनके ऊपर हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। पिछले कुछ वर्षो से वह लखनऊ में अपने बेटे के पास रहते थे और प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। रविवार को ही वह घर पर आये थे जहां बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।

इस घटना में ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र