लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण होने से पहले स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होंगे: मंत्री

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:44 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने सोमवार को कहा कि 70 फीसदी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण होने से पहले राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में रविवार तक 2,76,99,419 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुशरिफ कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में जब तक ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं होगा, तब तक वह स्थानीय निकाय चुनाव कराने की अनुमति नहीं देंगे।

मुशरिफ ने कहा, '' कोरोना महामारी के चलते, जब तक 70 फीसदी टीकाकरण नहीं हो जाएगा, तब तक कोई चुनाव नहीं होंगे। इसलिए, तब तक आरक्षण का मुद्दा भी हल हो जाएगा।''

शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर रांकपा और कांग्रेस पर शिवसेना को कमजोर करने का आरोप लगाने के सवाल पर मुशरिफ ने इसे भाजपा द्वारा राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करार दिया।

उन्होंने कहा, '' रांकपा और कांग्रेस राज्य में कहीं भी शिवसेना को कमजोर करने का प्रयास नहीं कर रहे। दोनों ही दल महा विकास अघाड़ी सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।''

रांकापा नेता ने दावा किया, '' जब से सरनाइक ने अभिनेत्री कंगना रनौत और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, तब से वह भाजपा के निशाने पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे