लाइव न्यूज़ :

गुजरात में फरवरी में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव

By भाषा | Updated: January 23, 2021 23:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 जनवरी गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिये 21 फरवरी को जबकि 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंयायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिये 28 फरवरी को मतदान कराया जायेगा । राज्य के निर्वाचन आयुक्त ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आयुक्त ने बताया कि छह नगर निगमों के चुनाव की मतगणना 23 फरवरी को जबकि 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंयायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनाव की मतगणना दो मार्च को होगी।

एक ओर जहां राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने इन चुनावों में जीत का भरोसा जताया है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने कहा है कि वह मतगणना दो अलग-अलग दिन कराने के चुनाव अधिकारियों के फैसले को कानूनी चुनौती देगी।

जिन छह नगर निगमों में चुनाव होना है वे अहमबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर हैं।

गुजरात के निर्वाचन आयुक्त संजय प्रसाद ने कहा, ''छह नगर निगमों के चुनाव के लिये 21 फरवरी को मतदान होगा और 23 फरवरी को मतगणना होगी। 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंयायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनाव के लिये 28 फरवरी को मतदान और दो मार्च को मतगणना होगी।''

प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में होने थे लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इन्हें टाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

इस बीच, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने छह नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना पहले कराए जाने को लेकर नाराजगी प्रकट की।

दोशी ने कहा, ''हम छह नगरपालिकाओं के नतीजे पहले घोषित किये जाने के फैसले को कानून चुनौती देंगे क्योंकि इससे बाद में होने वाले चुनाव में मतदाता प्रभावित होंगे।''

दूसरी ओर भाजपा के नगर बोर्ड के अध्यक्ष धनसुख भंडेरी ने कहा कि उनकी पार्टी को जनता के समर्थन के चलते जीत का भरोसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे