लाइव न्यूज़ :

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव रविवार को, 3.04 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 फरवरी गुजरात में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों एवं 231 तालुक पंचायतों में रविवार को मतदान कराया जायेगा और मतगणना दो मार्च को होगी । राज्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कुल 8473 सीटों के लिये मतदान कराया जायेगा । इनमें नगरपालिकाओं में 2720 सीटें, जिला पंचायतों में 980 सीटें तथा तालुक पंचायतों में 4773 सीटे शामिल हैं। इन चुनावों के लिये 36,008 मतदान केंद्र बनाये गये हैं ।

उन्होंने बतायाा कि इन सीटों पर होने वाले चुनावों के लिये 3.04 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे । अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है । उन्होंने बताया कि इसके लिये 44,000 से अधिक पुलिसकर्मियों, सीएपीएफ की 12 कंपनियों को तथा 54,000 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जायेगा ।

पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी का इन चुनावों में प्रभाव रहा है। कांग्रेस का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण भाजपा से लोगों का मोहभंग हुआ है और इससे पार्टी को वापसी करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र