लाइव न्यूज़ :

स्थानीय निकाय चुनाव: गुजरात कांग्रेस प्रमुख, विपक्ष के नेता ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मार्च गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के मद्देनजर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावडा और विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

चावड़ा ने कहा कि लोगों ने ईवीएम पर संदेह जताया है और इन सभी चीजों की जांच होनी चाहिए।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य के कदम के बारे में फैसला अब कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों को करना है।

चावडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी लेते हुए, मैंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है।’’ उन्होंने कहा कि वह अब पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं में से 70 पर जीत हासिल की और वह 231 तालुका पंचायतों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से बहुत आगे थी।

भाजपा ने कुल 8,474 सीटों में से 6,110 सीटें जीती हैं जिसके लिए अब तक परिणाम घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस केवल 1,768 सीटें जीत पायी और उसने केवल तीन नगरपालिकाओं में जीत हासिल कर सकी लेकिन किसी भी जिला पंचायत में खाता खोलने में असफल रही। कांग्रेस पार्टी केवल कुछ तालुका पंचायत निकायों में जीत हासिल कर सकी।

चावड़ा ने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत हैं। हमें अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थीं, लेकिन परिणाम इसे प्रतिबिंबित नहीं करते। लोगों ने ईवीएम पर संदेह जताया है और इन सभी चीजों की जांच होनी चाहिए।’’

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने इसकी पुष्टि की कि धानाणी ने भी दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

दोशी ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व को दोनों इस्तीफे प्राप्त हो गए हैं। अब इन नेताओं के प्रतिस्थापन पर फैसला करना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चावड़ा और धानाणी को तब तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है जब तक उनकी जगह लेने वाले की घोषणा नहीं हो जाती।

गुजरात में पिछले महीने हुए निकाय चुनावों के पहले चरण में, भाजपा ने सभी छह नगर निगमों में जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!