लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों के हमले में स्थानीय भाजपा नेता घायल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 00:01 IST

Open in App

चकदाह (पश्चिम बंगाल), तीन जनवरी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उपद्रवदियों के हमले में भाजपा का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि चकदाह इलाके के सिमुरली-निर्मल पल्ली के भाजपा बूथ अध्यक्ष रतन बर्मन (35) पर शनिवार की रात उपद्रवियों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बर्मन को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले गए। उनके हाथ में चोट आई है।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ''गुंडों'' ने बर्मन पर हमला किया। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह इलाके में एक सड़क को अवरुद्ध कर बर्मन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो