लाइव न्यूज़ :

शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ एलओसी जारी की गई: पुलिस

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यहां एक अदालत को सूचित किया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ धन की हेराफेरी के मामले में ‘लुक आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है।

सिरसा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धन की कथित हेराफेरी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को दिये गये अदालत के पहले के निर्देश के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है कि सिरसा न्याय से न भागें।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा के समक्ष दाखिल स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, “अदालत के समक्ष प्रस्तुत पिछली स्थिति रिपोर्ट के क्रम में और अदालत के नौ जुलाई के आदेश के अनुपालन में, मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ एलओसी जारी की गई है। मामले की जांच जारी है।’’

अदालत ने यह निर्देश शिकायतकर्ता के वकील संजय एबट्ट द्वारा यह बताए जाने के बाद दिया था कि सिरसा पहले ही अपनी संपत्ति बेच चुके है और उड़ानें शुरू होते ही वह भागने की प्रक्रिया में हैं।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि अदालत को बताया था कि आरोपियों के खिलाफ एलओसी नहीं जारी की गई थी क्योंकि वे पूछताछ में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने इस शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी कि सिरसा 2013 की घटना के समय डीएसजीएमसी के महासचिव थे और उन्होंने सार्वजनिक धन का कथित तौर पर गलत ढंग से नुकसान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे