लाइव न्यूज़ :

Loc ceasefire violation: पाक सेना संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, ‘भारतीय जासूसी ड्रोन’ को मार गिराने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 6, 2020 13:25 IST

पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर किया है। भारतीय सेना ने कार्रवाई किया। इस बीच पाक सेना ने दावा किया है कि वह भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से गोलीबारी देर रात करीब 12.45 बजे शुरू हुई। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू/इस्लामाबादःपाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से गोलीबारी देर रात करीब 12.45 बजे शुरू हुई। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी तड़के तीन बजे तक जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके निवासियों में दहशत फैल गई, जो अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बिताने को मजबूर हुए।

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कथित तौर पर घुसपैठ कर रहे एक “भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर” (ड्रोन) को मार गिराने का शनिवार को दावा किया। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार ने कहा कि इस छोटे हेलीकॉप्टर ने एलओसी के पास खंजार सेक्टर में देश के हवाईक्षेत्र में घुसने का प्रयास किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, “क्वाडकॉप्टर एलओसी में पाकिस्तान की तरफ 500 मीटर अंदर तक घुस आया था।” प्रवक्ता ने दावा किया कि यह आठवां भारतीय क्वाडकॉप्टर है जिसे पाकिस्तानी सेना ने इस साल मार गिराया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने, ऐसे दो क्वाडकॉप्टर मार गिराए गए थे, पहला 27 मई को जबकि दूसरा 29 मई को, जब वे पाकिस्तानी सीमा में कथित तौर पर काफी अंदर तक घुस आए थे।

भारत ने पूर्व में पाकिस्तानी सेना के इन दावों को खारिज किया है। पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट पर किए गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। इसके बाद यह तनाव उस वक्त और बढ़ गया था जब भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को पिछले साल अगस्त में निरस्त कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंध घटा लिए थे और भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह