लाइव न्यूज़ :

ऋण चूक धोखाधड़ी मामला : एसबीआई के पूर्व चेयरमैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:09 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), एक नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को एक होटल की बिक्री से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने उन्हें सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

जैसलमेर के सदर एसएचओ करण सिंह ने कहा, ‘‘हमने एसबीआई के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि जैसलमेर में एक होटल परियोजना ‘गढ़ रजवाड़ा’ को 2007 में बैंक द्वारा वित्तपोषित किया गया था। यह परियोजना तीन साल से अधिक समय तक अधूरी रही और खाता 2010 में एक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) करार दे दिया गया।

पुलिस ने कहा कि चौधरी के खिलाफ 2015 में ऋण निपटान मामले में प्रमुख होटल संपत्ति को कथित रूप से जब्त करने और धोखाधड़ी के माध्यम से एक संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एआरसी) को बेचने के लिए मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि चौधरी बाद में उस कंपनी के बोर्ड के निदेशक के रूप में शामिल हुए जिसने होटल खरीदा था।

एसबीआई ने अपने बयान में कहा कि बिक्री करते समय सभी उचित प्रक्रिया का पालन किया गया। बैंक ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि अदालत को घटनाओं के क्रम पर सही ढंग से जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos