लाइव न्यूज़ :

‘लोडर’ को मुंबई-अबू धाबी उड़ान के कार्गो कंपार्टमेंट में आई नींद, विमान उतरने पर सुरक्षित पाया गया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर इंडिगो एयरलाइन की मुंबई-अबू धाबी उड़ान के ‘कार्गो कंपार्टमेंट’ में एक ‘लोडर’ (श्रमिक) को नींद आ गई, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी पहुंचने पर उसे सुरक्षित पाया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारयों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात विमान में सामान लादने के बाद, निजी एयरलाइन का एक लोडर कार्गो कंपार्टमेंट में सामान के पीछे सो गया। उल्लेखनीय है कि लोडर सामान लादने-उतारने वाला श्रमिक होता है।

अधिकारियों ने बताया कि कार्गो का दरवाजा बंद था और मुंबई हवाईअड्डे से विमान के उड़ान भरने पर उसकी नींद खुली।

यूएई की राजधानी में विमान के उतरने पर अबू धाबी के अधिकारियों ने लोडर की मेडिकल जांच की और उसकी शारीरिक हालत स्थिर व सामान्य पाई गई।

डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी में अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद उसे उसी विमान से एक यात्री के तौर पर मुंबई वापस भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त रहे एयरलाइन के कर्मियों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।

घटना के बारे में पूछे जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा,‘‘हम घटना से अवगत हैं और इस बारे में संबद्ध अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। विषय की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे