लाइव न्यूज़ :

एलएनजेपी अस्पताल में सबसे ज्यादा कोविड मरीजों का इलाज किया गया : जैन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में पिछले साल मार्च से 20,000 से अधिक कोविड रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया जो भारत के किसी भी अस्पताल के आंकड़ों से अधिक है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह दावा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

मंत्री ने ट्वीट किया, "लोक नायक अस्पताल ने मार्च 2020 से 20,000 से अधिक कोविड मरीजों का इलाज किया जो भारत के किसी भी अस्पताल में सबसे अधिक है, महान काम के लिए डॉक्टरों, नर्सों और सभी कर्मचारियों की टीम को बधाई। हम आप सब को सलाम करते हैं।"

दिल्ली सरकार के कोरोना ऐप के अनुसार, अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 2,000 बिस्तर हैं जिनमें से 1,840 खाली हैं।

इस बीच दिल्ली में कोविड के नए मामलों में लगातार गिरावट के बीच सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस रोगियों के लिए बनाए गए विशेष बिस्तरों की संख्या कम कर दी गई है। एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल और जीटीबी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में आईसीयू बेड सहित बेड की संख्या कम कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां