लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को मिली ऑक्सीजन, पेंटामेड ने तत्काल आपूर्ति की अपील की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन के भयावह संकट के बीच यहां लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को रविवार सुबह करीब 10 बजे क्रायोजेनिक टैंकर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि उसका ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो गया था और वह बैकअप से काम चला रहा था।

हालांकि, मॉडल टाउन के पेंटामेड जैसे अस्पतालों के लिए स्थिति गंभीर है जिसने सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर ट्विटर पर जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजा कि उसका ऑक्सीजन का भंडार महज आंधे घंटे का बचा है।

अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि पिछली रात भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर संकट का संदेश भेजने के बावजूद उन्हें कोई आपूर्ति नहीं मिली। अस्पताल में करीब 50 मरीज हैं और उनमें से ज्यादातर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘हमारा ऑक्सीजन भंडार खत्म हो गया था और हमारे पास केवल दो घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची थी।’’

एलएनजेपी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एवं आप विधायक राघव चड्ढा ने अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार भरने के लिए क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर के रास्ते में होने के बारे में ट्वीट किया था।

उन्होंने रविवार को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘अगले 30 मिनट में एलएनजेपी को क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए तरल ऑक्सीजन मिलेगी। टैंकर रास्ते में है।’’

चड्ढा ने सर गंगाराम अस्पताल को भी देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिलाने में मदद की थी। अस्पताल को रविवार तड़के पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर समन्वय करने को कहा था और कहा था कि नागरिकों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह