LMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2026 19:12 IST2026-03-10T19:10:24+5:302026-03-10T19:12:18+5:30

महाराष्ट्र के बेटे और ग्लोबल लेवल पर भारतीय तिरंगा फहराने वाले हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

LMOTY 2026: high jumper Sarvesh Kushare honored with 'Lokmat Maharashtrian of the Year 2026' sports award | LMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

LMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2026: महाराष्ट्र की उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के बड़े समारोह में, महाराष्ट्र के बेटे और इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को खेल के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गांव के एक नौजवान की ग्लोबल लेवल पर यह छलांग महाराष्ट्र के हजारों उभरते एथलीटों के लिए प्रेरणा बनेगी। सर्वेश की सफलता की तारीफ करते हुए, गणमान्य लोगों ने उन्हें आने वाले कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं दीं।

लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026 के बारे में

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया गया। ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है। 

इस समारोह को लेकर काफी उत्सुकता है। समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएं। 

इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Web Title: LMOTY 2026: high jumper Sarvesh Kushare honored with 'Lokmat Maharashtrian of the Year 2026' sports award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे