आमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2026 22:11 IST2026-03-10T22:10:16+5:302026-03-10T22:11:13+5:30
इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में हमारी फिल्म 'सारे जमीन पर' हिट रही थी।

photo-lokmat
मुंबईः महाराष्ट्र में सबसे चर्चित समारोह बहुप्रतीक्षित लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026, मंगलवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिग्गज अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और राज्य भर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में हमारी फिल्म 'सारे जमीन पर' हिट रही थी। दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार लिया।
इसी का जिक्र करते हुए एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' बहुत बड़ी हिट रही। हमने विधानसभा चुनावों के दौरान ऐसी ही एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था 'सारे जमीन पर'।" "इसका मतलब यह है कि हमने उस समय सभी विरोधियों को ज़मीन पर ला दिया था।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिस तरह आमिर खान की 'तारे ज़मीन पर' हिट हुई, उसी तरह हमारी 'सारे ज़मीन पर' भी हिट हुई। उस समय जनमत हमारे साथ था। जनता हमारे पक्ष में थी। मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि जिसके पक्ष में जनमत होता है, राजनीति में उसकी विश्वसनीयता बढ़ जाती है।