LMOTY 2026: गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस से खास बातचीत करेंगे आमिर खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2026 22:05 IST2026-03-09T22:01:48+5:302026-03-09T22:05:15+5:30

LMOTY 2026: ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है.

LMOTY 2026 Actor Aamir Khan special conversation Chief Minister Fadnavis Gateway of India complex | LMOTY 2026: गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस से खास बातचीत करेंगे आमिर खान

photo-lokmat

Highlightsसमाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया जा रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष इंटरव्यू प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान लेंगे. यह इस वर्ष के समारोह का खास आकर्षण होगा. समाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

इसी समारोह में वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है. इस समाराेह को लेकर काफी उत्सुकता है.

समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए होगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएंगे.


इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा.


Web Title: LMOTY 2026 Actor Aamir Khan special conversation Chief Minister Fadnavis Gateway of India complex

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे