लाइव न्यूज़ :

लोजपा की एक मात्र एमएलसी भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:40 IST

Open in App

पटना, 22 फरवरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को एकबार फिर उस समय झटका लगा जब उनकी पार्टी की बिहार विधान परिषद में एक मात्र सदस्या नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं ।

पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और अपने पति एवं बिहार के मंत्री नीरज सिंह बबलू की मौजूदगी में नूतन सोमवार को इस दल में शामिल हुईं ।

बिहार के पर्यावरण मंत्री और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू सुपौल जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं ।

भाजपा में शामिल होने के बाद नूतन जिनका बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है, ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि,‘‘ मेरे पति भाजपा में हैं। मुझे लगा कि अगर हम दोनों राज्य की प्रगति के लिए साथ काम करते हैं तो यह बेहतर होगा ।’’

उल्लेखनीय है कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड लोकजनशक्ति पार्टी में शामिल हुए रामेश्वर चैरसिया ने गत 17 फरवरी को लोजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट