लाइव न्यूज़ :

LJP 'असम्मानजनक' सीट बंटवारे को नहीं मानेगी : चिराग पासवान

By भाषा | Updated: November 29, 2018 04:15 IST

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर रालोसपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के बारे में चिराग ने कहा, ‘‘मैं कुशवाहा के असंतोष को नहीं समझ पाता हूं। उन्होंने सीट बंटवारे की चर्चा को सार्वजनिक कर दिया यह गलत है।’’ 

Open in App

भाजपा नीत राजग में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बुधवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे पर किसी भी ‘‘असम्मानजनक’’ समझौते को बर्दाश्त नहीं करेगी। लोजपा के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को यहां संबोधित करते हुए पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस बार गठबंधन में जदयू के जुड़ने के कारण सबसे बड़े भागीदार के नाते भाजपा को अपने सहयोगियों के लिए और सामंजस्य बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द सामने आयेगा और उन अटकलों को खारिज कर दिया कि 2014 की तुलना में लोजपा को कम सीटें दी जा सकती है।चिराग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष ने सम्मानजनक समझौते की बात कही थी। मैं उतनी सीटों को स्वीकार नहीं करूंगा जो लोकजनशक्ति पार्टी के लिए किसी भी तरह असम्मानजनक हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द सामने आएगा। राजग में सबसे बड़ा दल होने के नाते भाजपा को अपने सहयोगियों के लिए और सामंजस्य करना होगा।’’ 

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर रालोसपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के बारे में चिराग ने कहा, ‘‘मैं कुशवाहा के असंतोष को नहीं समझ पाता हूं। उन्होंने सीट बंटवारे की चर्चा को सार्वजनिक कर दिया यह गलत है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘राजग में होते हुए विपक्षी नेताओं से बात कर वह दो नाव पर सवार होने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह राजग के घटक के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।’’ 

लोजपा नेता रामविलास पासवान ने कहा कि उनके बेटे चिराग पासवान सीट बंटवारे पर वार्ता में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके सभी फैसले लोजपा अध्यक्ष के फैसले माने जाएंगे।’’ वर्ष 1969 में विधायक बनने वाले रामविलास पासवान 2019 में राजनीति में 50 साल पूरे कर लेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने हमेशा भीमराव आंबेडकर और राममनोहर लोहिया का अनुसरण किया जो कि जाति नहीं समुदाय की बात करते थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंडल आयोग लागू होने के बाद दलितों और पिछड़ों के बीच एकजुटता नहीं होने से वह निराश महसूस करते हैं। 

 

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा