लाइव न्यूज़ :

जद(यू) उम्मीदवार को वोट देने पर अपने एकमात्र विधायक से लोजपा ने मांगा स्पष्टीकरण

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:58 IST

Open in App

पटना, 25 मार्च लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के चुनाव में जद(यू) उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में मतदान करने को लेकर अपने एकमात्र विधायक राज कुमार सिंह से बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण मांगा।

हजारी बुधवार को हुए इस चुनाव में विधानसभा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गये। मतदान के दौरान उन्हें शून्य के मुकाबले 124 सदस्यों के वोट मिले। दरअसल, विपक्षी महागठबंधन अपने सदस्यों को मंगलवार को पुलिस द्वारा सदन से निकाले जाने के विरोध में मतदान प्रक्रिया से दूर रहा।

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खलिक ने सिंह को एक पत्र भेज कर जद(यू) उम्मीदवार का समर्थन करने पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

पार्टी की बिहार इकाई के प्रवक्ता ने विधायक को यह पत्र जारी किये जाने की पुष्टि की।

खलिक ने पत्र में कहा, ‘‘पार्टी को यह पता चला है कि आपने जद(यू) उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में मतदान किया...आपसे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती। विषय को गंभीरता से लेते हुए पार्टी आपको इस बारे में फौरन स्पष्टीकरण देने का निर्देश देती है।’’ हालांकि, पत्र में कोई समय सीमा नहीं दी गई।

प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किये जाने पर सिंह ने कहा कि उन्होंने नवंबर 2020 में विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा दिये गये निर्देश का पालन भर किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व से निर्देश मांगा था और मुझसे कहा गया था कि चूंकि हम राजग का हिस्सा हैं, इसलिए हमें सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदान करना चाहिए। मैंने बस इसी निर्देश का पालन किया और डिप्टी स्पीकर पद के लिए राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। ’’

गौरतलब है कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की हार सुनिश्चित करने के इरादे से पिछले साल के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया था।

लोजपा विधायक ने हजारी के डिप्टी स्पीकर चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री की भी सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं