लाइव न्यूज़ :

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:25 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 मार्च लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को श्रीनगर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के पीछे का इरादा अच्छा था।

पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि लोगों को केंद्रशासित प्रदेश के विकास के वास्ते विभाजनकारी ताकतों से अलग रहना होगा। पासवान की इस यात्रा में पार्टी की सांसद वीणा देवी और प्रिंस राज समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी देशभक्त अपने राज्य और देश की प्रगति चाहते हैं। सभी कश्मीरी युवा भारत के बच्चे हैं और प्रत्येक भारतीय कश्मीर की बेहतरी चाहता है।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने का इरादा अच्छा था।

उन्होंने कहा कि घाटी ने काफी कुछ खोया है तथा अब और क्षति होने नहीं दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार ने अगस्त,2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावाधानों को खत्म करते हुए कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos