लाइव न्यूज़ :

लोजपा सांसद प्रिंस पासवान दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद प्रिंस पासवान ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी बचने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

पासवान की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पासवान ने अधिवक्ता नितेश राणा के जरिये अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

अर्जी में दावा किया गया है कि कथित पीड़िता और उसका पुरुष साथी पासवान से पैसे की उगाही कर रहे थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। याचिका में कहा गया कि इस संबंध में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है जिसमें महिला और उसके साथी को अग्रिम जमानत दी गई है।

प्रिंस पासवान बिहार के समस्तीपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

गौरतलब है कि महिला ने इस साल मई में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने नौ सितंबर को प्रिंस पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

महिला ने दावा किया है कि वह लोजपा कार्यकर्ता है और उसने पासवान पर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह