लाइव न्यूज़ :

लोजपा से निष्कासित नेता ने पार्टी प्रमुख चिराग पर माओवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:37 IST

Open in App

पटना, 07 दिसंबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की राज्य इकाई के पूर्व महासचिव केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवासन पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।

केशव सिंह ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के अकेले चुनाव मैदान में उतरने को लेकर चिराग की आलोचना की थी और उन्हें राजग से बाहर निकालने को लेकर मीडिया में कई बयान जारी किए थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें (सिंह को) पिछले हफ्ते अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

केशव ने रविवार को यहां शास्त्री नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि लोजपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलने और पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र की कथित कमी को उजागर करने पर उन्हें चिराग के करीबी अमर आजाद ने फोन पर धमकी दी।

अपनी प्राथमिकी में केशव ने आरोप लगाया कि चिराग जो नक्सल प्रभावित जिले जमुई की लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने माओवादियों के साथ "घनिष्ठ संबंध" बनाए रखा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनावों में, जब दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र और वारिस ने अपनी राजनीतिक शुरुआत की, तो युवा नेता की जीत सुनिश्चित करने के लिए माओवादियों की मदद ली गई।

वहीं, पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।

इस बीच, केशव सिंह की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए आजाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिंह को 'पार्टी सहयोगी के नाते ' कारण जानने का प्रयास करते हुए फोन किया था, लेकिन जब वह अड़े रहे तो उन्होंने यह इरादा बदल दिया। आजाद ने केशव द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत पर नाराज़गी जताते हुए कहा "मैं कानूनी सलाह ले रहा हूँ और उनके खिलाफ एससी—एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराउंगा।"

आजाद ने बिहार विधानसभा चुनावों में बोचहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह