लाइव न्यूज़ :

जेडीयू के बाद एलजीपी का बीजेपी पर कटाक्ष, कहा- उसके साथ गठबंधन बिहार तक सीमित

By भाषा | Updated: November 29, 2019 16:12 IST

लोजपा संस्थापक नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने कहा कि विपक्षी दल जो कि ऐसा भ्रम फैलाने में लगे हुए उन्हें भी हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमलोगों का गठबंधन बिहार प्रदेश में हुआ है और यह गठबंधन जितना मजबूत 2014 में था उससे चौगुना मजबूत आज की तारीख में है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के बाद अब प्रदेश में राजग में शामिल लोजपा ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन बिहार तक सीमित है। पटना के बापू सभागार में आयोजित लोजपा के स्थापना समारोह में पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संबोधित किया। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के बाद अब प्रदेश में राजग में शामिल लोजपा ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन बिहार तक सीमित है। पटना के बापू सभागार में आयोजित लोजपा के स्थापना समारोह में पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि लोजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं पार्टी संसदीय बोर्ड ने इस बात को स्वीकार्यता प्रदान कर दी है कि पार्टी अपनी नीतियों के साथ संगठन का विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और जम्मू कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। वर्ष 2022 आते-आते उत्तरप्रदेश से लेकर कई ऐसे राज्य हैं जहां चुनाव होने वाले हैं। 

पार्टी की राज्य इकाई अपने-अपने प्रदेशों में संसदीय बोर्ड का गठन करें और इसके माध्यम यह समीक्षा करें कि किन किन राज्यों में लोजपा अकेले चुनाव लड़ने के लिए समर्थ है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है पर कुछ विरोधी दल इसका मतलब यह निकालते हैं कि गठबंधन में दरार है। कुछ लोग यह भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं कि भाजपा और लोजपा के बीच दरार पैदा हो गयी है। अब ये लोग अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। 

लोजपा संस्थापक नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने कहा कि विपक्षी दल जो कि ऐसा भ्रम फैलाने में लगे हुए उन्हें भी हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमलोगों का गठबंधन बिहार प्रदेश में हुआ है और यह गठबंधन जितना मजबूत 2014 में था उससे चौगुना मजबूत आज की तारीख में है। उस गठबंधन में कहीं कोई आंच नहीं आयी है। बिहार में अगला विधानसभा चुनाव लोजपा, भाजपा और जद (यू) साथ मिलकर लडे़गी। 

उन्होंने कहा कि 2020 में भी हमारे गठबंधन का चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और उन्हीं के चेहरे के साथ हमलोग 2020 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं । बिहार के जमुई से सांसद चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए तथा उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा जनहित और देशहित में उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जितनी चिंता देश की सीमाओं की करते हैं उतनी ही चिंता गांव की भी करते हैं। उनके नेतृत्व वाली राजग में हर भारतीय के हितों की रक्षा होगी। 

उन्होंने कहा कि यही विश्वास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भी है। इस प्रदेश की गिनती अब विकसित राज्यों की श्रेणी में किए जाने का श्रेय भी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश की राजग सरकार को जाता है। 

चिराग ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज से ही तैयारी में लगने का आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में जाकर वैसी विधानसभा सीटों को चिन्हित करें, जहां पर लोजपा की दावेदारी हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का पूरे देश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 50 लाख सदस्य बिहार में बनाए जाएंगे । चिराग ने कहा कि अगले साल 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में लोजपा की एक रैली का आयोजन किया जाएगा। 

समारोह को संबोधित करते हुए लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रिंस ने चिराग से कहा है कि हमारा लक्ष्य 2020 का नहीं बल्कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव है। 

उन्होंने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कौन सीट, किस पार्टी के पास होगी, इसका निर्णय पार्टी के संसदीय बोर्ड और राजग के अन्य घटक दल मिलकर करेंगे। लेकिन, हमें सभी सीटों पर तैयारी करनी है और उनमें से जो सीट पार्टी को मिलेगी उनपर बेहतर काम करने वाले को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी