लाइव न्यूज़ :

लोजद नेता श्रेयांश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, बोले- टीका नीति के प्रतिकूल परिणाम होंगे

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल राज्यसभा सदस्य और लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के नेता एमवी श्रेयांश कुमार ने केंद्र सरकार की टीका नीति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके प्रतिकूल परिणाम होंगे।

संसद की रसायनिक एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह भी कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका उपलब्ध करवाना एक स्वागत योग्य कदम है।

सरकार की नयी टीका नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके सिर्फ प्रतिकूल परिणाम नहीं होंगे, बल्कि इसका असर यह होगा कि टीका निर्माता कंपनियां मौजूदा समय में टीकों की सीमित आपूर्ति के मद्देनजर खेल करेंगी।

लोजद नेता ने यह दावा भी किया कि केरल में टीकों की भारी कमी है।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में 50 लाख खुराक की जरूरत है, लेकिन इस वक्त सिर्फ 5.50 लाख टीके ही उपलब्ध हैं जिस कारण राज्य को पंजीकरण रोकना पड़ा तथा वह टीकाकरण नीति को क्रियान्वित नहीं कर पा रहा है।’’

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके प्रदेश को टीके की 50 लाख खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव